Showing posts with label हिंदी गीत. Show all posts
Showing posts with label हिंदी गीत. Show all posts

Monday, November 01, 2021

पेट्रोल सस्ता हुवा की नही?

मित्रों....
पेट्रोल सस्ता हुवा की नही?
गैस सस्ता हुवा की नही?

तंग हुवा इस महंगाईसे
अब तो पेट्रोल सस्ता करीयो.
कैसे करे हम सौदा बेपार 
ग्राहक मांगे उधार
खाना कैसे पकाए, गैस महंगा हुवा है
तुम्हारी महंगाई डरा रही है

मित्रों....
पेट्रोल सस्ता हुवा की नही?
गैस सस्ता हुवा की नही?
कैसे जाय स्टेशन कैसे गाडी पकडे
बस का तिकट महंगा रिक्षावाला भी भाडा ज्यादा मांगे
रेलवे आडवांस बुकींग कैसे करे 
कैसे सहे हम, सफर करनाही छोड देंगे

मित्रों....
पेट्रोल सस्ता हुवा की नही?
गैस सस्ता हुवा की नही?
ट्रक का भाडा बढ गया
डिजल महंगा हुवा है
कैसे खरीदारी होगी बाजारमें
हर आदमी अब रो रहा है
जीना अब दुश्वार हुवा अब तो कोई उपाय करो
इस पेट्रोल डिजल के दाम अब तो कम करो

मित्रों....
पेट्रोल सस्ता हुवा की नही?
गैस सस्ता हुवा की नही?

01/11/2021

राम दुहायी, यह दुरी मुझसे अब सहा नही जाए

हवा मे पल्लू लहराये, वो थोडी शरमाये

राम दुहायी, यह दुरी मुझसे अब सहा नही जाए ||


कितनी कातील अदा है उसकी

छुरी बिनाही मै कट जाऊं |

मर तो जाता मै, और क्या करता

कैसे तकलीफ मै सहूं?

वो तो आती जैसे बिन बादल बिजली मुझपर गिर जाए |

राम दुहायी, यह दुरी मुझसे अब सहा नही जाए ||


कितने पागल हो चूके कितने तो बरबाद

रोजगार कितनो का छुटा न करो गिनती बारबार |

एक मै था बचा हुवा जो अब हुवा लाचार

क्या करू मै की तुम हम मिल पायें |

राम दुहायी, यह दुरी मुझसे अब सहा नही जाए ||

Saturday, October 23, 2021

पेट्रोल हुवा महंगा अब काहे की सैर

रानी तू ना करो मांग की, "कही ले जावो हमें",
क्यूं की,
पेट्रोल हुवा महंगा अब काहे की सैर
पिछले साल था वह लीटर का साठ सत्तर
अब वह चढ गया है सौ से बत्तर
कल पचास का डलवाते थे
आज भी उतनाही डलवाये हम
पॉकेट नही मानता, नही अब उसकी खैर
क्यूं की,
पेट्रोल हुवा महंगा अब काहे की सैर
पेट्रोल का रहने दो अब डीजल भी हुवा महंगा
सरकार चाहती है कोई उससे ना ले पंगा
ट्रान्सपोर्टवाले हुवे कंगाल
ना करे सब्जी सामान का व्यापार
कैसे चलेगा चक्का, कैसे दौडेगा देश
टॅक्स के चक्कर में फसा आदमी कैसे करे परहेज
आपही बताओ कैसे निकले घर के बाहर
पेट्रोल हुवा महंगा अब काहे की सैर
एक भैया ने डलवाया पेट्रोल हुए रुपये हजार
उसकी जांच करने आया चौकी का थानेदार
बोला इसकी तकरार अब जायेगी ईडी में
काहे का सकून भैया मन दुविधामें
बोला अब पैदल ही चलता हूं न चलावूंगा कार
क्यूं की,
पेट्रोल हुवा महंगा अब काहे की सैर

23/10/2021

Tuesday, October 12, 2021

अरी ओ फरजाना

अरी ओ फरजाना दरवाजा खोलना
बाहर खडा हूं मै अंदर मुझे है आना

कबसे कर रहा हू मै इंतजार
अंदर आने को मै बेकरार
नही सुनती क्या तू मेरा इकरार
अब ना कर तू मनमानी मुझे है तुझे पाना

जरा देख तो ले मै क्या लाया
मेरे हाथ मै है यह हार नया
चूडी भी है उसके साथ साथ
पहनोगी तो सुंदर लगे तेरे हाथ
बालों की सुई मै लगा है हिरा पन्ना

अपना झगडा तू अब छोड दे
आपस की बाते आपस मे रहने दे
काहे तू जाय मैके क्या है वहा
मै तेरा आशिक खडा है यहा 
भूल जा सारी दुनिया पर मुझे न भुलना 

Thursday, August 06, 2020

बारीश देखो हमे भिगोने आयी है

नायक एवं नायीका बरसात के मौसममे एक दुसरेसे मिलते है तो वह युगलगीत गाने लगते है!


बारीश देखो हमे भिगोने आयी है

रुत है सुहानी तुझसे बात करनी है

बारीश देखो हमे भिगोने आयी है

हात मे तेरा हात अब ना जुदा होना है

बारीश देखो हमे भिगोने आयी है


बूंदे पडनी लगी पानी बहने लगा
बहेते पानी मे तन भीगने लगा

मौसम का ये हाल हुआ तो अपना क्या होगा

अजी छोडो सारी बाते, जो होगा देखा जाएगा

कितने दिनो के बाद हम करीब आये है


वह दूर देखो एक झील वह कितनी गहरी है

झील क्यू देखें तुम्हारी गहरे नैना क्या कम है

उन्ही मे डूब जाना है तैरके क्या करना

भीग जायेंगे उनमे ना छोडेंगे उन्हे वर्ना

सागर जैसा पानी उस नैनोमें समाया है 

बारीश देखो हमे भिगोने आयी है


कितने करीब आये हम न दूर जाना है

बारीश देखो हमे भिगोने आयी है

रुत है सुहानी तुझसे बात करनी है

बारीश देखो हमे भिगोने आयी है

हात मे तेरा हात अब ना जुदा होना है

बारीश देखो हमे भिगोने आयी है


06/08/2020


Saturday, December 07, 2019

अहो डॉक्टर, काढा वेंटीलेटर

अहो डॉक्टर, काढा वेंटीलेटर

अहो डॉक्टर
काढा की माझे वेंटीलेटर
मला काही झाले नाही
बघा मी लिहीन सुद्धा लव लेटर
(कोरस: हिला द्या हो डिसचार्ज लेटर)

न मी आजारी न मी बेचैन
डोकेदुखी नाही मला न तापाची कणकण
पण मग का देता मला तुम्ही इंजेक्शन?
काढा की माझे वेंटीलेटर

थोडे औषध मी घेते थोडे तुम्हीपण घ्या ना
माझ्या हृदयाची धडधड कान देवून ऐकाना
सलाईन ऑक्सीजन दुर करा अन घ्या माझे टेंपरेचर
काढा की माझे वेंटीलेटर

इसीजी नका करू तुम्ही
पल्सही नका पाहू कोणी
लॅब टेस्ट नका सांगू, बंद करा तो समोरचा मॉनिटर
काढा की माझे वेंटीलेटर

पलंगावर स्पेशल रूमच्या, मी आहे झोपलेले
काळजी घेण्या नर्स नाही मग तुम्ही का दुर? 
इकडे या अन ऐका पलंगाची कुरकुर
काढा की माझे वेंटीलेटर
अहो काढाना!

(सदरचे उपचार या खाजगी रुग्णालयात हिंदीतही उपलब्ध आहेत. रुग्णांनी लाभ घ्यावा.)
- डॉ. पाभे (हार्ट (फेल) तज्ञ)
०७/१२/२०१९

ओ डॉक्टर निकालो वेंटीलेटर

ओ डॉक्टर निकालो वेंटीलेटर

ओ डॉक्टर निकालो मेरा वेंटीलेटर
मुझे नही कुछ हुवा
चाहे तो लिखवा लो मुझसे लव लेटर
(कोरसः न न ना, इसे दे दो डिसचार्ज लेटर)

न मै बिमार हू न मै परेशान हू
सभी तरीकेसे मै तंदूरूस्त हू
फिर क्यू देते है मुझे इंजेक्शन?
निकालो मेरा वेंटीलेटर

थोडी दवाई मै खाती हू वो आप भी खा लो
दिलकी बिमारी मेरी थोडी आप ले लो
सलाईन ऑक्सीजन हटवा दो बढा है मेरा टेंपरेचर
निकालो मेरा वेंटीलेटर

इसीजी मत तुम देखो
पल्सही मत चेक करो
लॅब टेस्ट करने मत बोलो, बंद करो वो मॉनीटर
तुम बस निकालो मेरा वेंटीलेटर

स्पेशल रूम मे लेटी हू मै बिस्तर पर
नर्स भी नही यहां आप आ जावो इधर
सारे लोग करते है वो हम करे तो क्या है प्रॉब्लेम?
निकालो मेरा वेंटीलेटर
निकालो ना!

- डॉ. पाभे (हार्ट (फेल) तज्ञ)
०७/१२/२०१९

Saturday, June 08, 2019

मोदीजी ना करो

मोदीजी ना करो

मोदीजी ना करो अब कोई नोट बेकार
बहुत सेक गयी है
ना करो जीएसटीमें बदलाव
धंदा चौपट हुवा है ||

अभिनंदन को छुडाया तो आपका अभिनंदन
दोबारा आये चुनके तो भी आपका अभिनंदन
पर ना करो करो अब निययोमें बदलाव
बहूत मारी गयी है ||

ना मिले कोई अनुदान तो भी हमे चलेगा
ना मिलेगा मुफत का गॅस तो भी दौडेगा
बैंकमे सबसीडी ना करो जमा
शौचालय टुटने लगा है ||

काहे के अच्छे दिन काहे के बुरे दिन
रोज का कहेर है पेट पालना हर दिन
योजनाओंके नाम ना बदलाओ
हमारी बडी सेक चुकी है ||

आप जावो इधर उधर घुमके आओ
चाहे तो हवाई दप्तर खुलवावो
ना करो इतने बडे इस्तेहार
हमारी बडी फट चुकी है ||

- पाषाणभेद
०६/०६/२०१९

Sunday, March 24, 2019

Mitron.....मितरों

मितरोंsss
मितरोंsss

आधार दे दो आधार जोड दो
गॅस की सबसिडी छोड दो
मितरोंsss (ढोल ताशे बजते है:  धनदंडन तद्दडन धनदंडन तद्दडन)

ट्विटर पढ लो वेबपेज पे लिख दो
मेरी फेसबूक प्रोफाईल लाईक कर दो
मितरोंsss ( ढोल ताशे बजते है: धनदंडन तद्दडन धनदंडन तद्दडन)

मेक इन इंडिया करो जन धन लावो
प्रधान मंत्री मुद्रा लोन ले जावो
मितरोंsss

मन की बात सुनो
पेपर मे अ‍ॅड पढो
मितरोंsss

स्किल इंडीया बन जावो
स्वच्छ भारत अभियान चलाओ
मितरोंsss

जीवन ज्योति बीमा पाओ
आयुष्मान भारत का लाभ उठाओ
मितरोंsss

प्रधानमंत्री आवास योजनामें घर ले लो
प्रधानमंत्री मुद्रा योजनामें लोन ले लो
मितरोंsss

सुकन्या समृद्धि योजना में बेटी को पैसा
फसल बीमा योजना में किसानो को पैसा
मितरोंsss

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में जिवन सुरक्षीत
अटल पेंशन योजनासे भविष्य सुरक्षीत
मितरोंsss

जन औषधि योजनासे दवा पायें
बेटी बचाये बेटी पढायें
मितरोंsss

दीनदयाल ग्रामीण कौशल्य आजमायें
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से गॅस जलायें
मितरोंsss

नमामि गंगे से गंगा साफ
सेतु भारतम मे पुल तैयार
मितरोंsss

ग़रीब कल्याण योजनामें गरीबोका कल्याण
किसान सम्मान निधिसें किसानोंका सम्मान
मितरोंsss

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन में श्रमीकोकों पेंशन
अटल पेंशन से वृद्धों को अब नो टेंशन
मितरोंsss

देखो देश स्वदेश दर्शन योजनासे
तीर्थस्थल पुनरुद्धार होगा प्रसाद योजनासे
मितरोंsss

स्मार्ट सिटी मिशन से होगा शहर स्मार्ट
गीला कचरा सुखा कचरेके लिए है कुडेदान
मितरोंsss

उड़ान स्कीम मे विमान उडेंगे
सागरमाला प्रोजेक्ट से रास्ते जुडेंगे
मितरोंsss

अब कितनी सारी स्किम लानी है
और २०१९ का चुनाव बाकी है
मितरोंsss( ढोल ताशे बजते है: धनदंडन तद्दडन धनदंडन तद्दडन)
- पाषाणभेद
२४/०३/२०१९

Friday, October 13, 2017

मेरे मरदको काम पे है जाना

मेरे मरदको काम पे है जाना
मेरे मरदको काम पे है जाना
तुम आठ अंडे मेरेकू देना
रे बाबा आठ अंडे मेरेकू देना ||
सुब सुब मिल मे वो जाता
सायकल को डब्बा टांगता
वो डब्बेको बुर्जीच मांगता
नही दुसरी भाजी वो खाता
इसलिए आठ अंडे मेरेकू देना
मेरे मरदको काम पे है जाना ||१||
मिल मे वो कपडा लुंगी बनाता
घर मे भी वो चौकडी लुंगी पहेनता
पलंग पे चद्दरजैसी लुंगी डालता
अभी लुंगीकेही पिशवी मे अंडे देना
टोटल आठ अंडे मेरेकू देना
मेरे मरदको काम पे है जाना ||२ ||
मेरे मरद की मै औरत अकेली
नही दुसरी बिवी कोई उसकी
दो बेटी छोटे तिन बेटे है मेरे
खाने को एकसाथ गिल्ला करे
उनको आम्लेट है मुझे खिलाना
आठ अंडे मेरेकू देना
मेरे मरदको काम पे है जाना ||३||
बच्चे जब स्कूलकू जाते
तभी तो वो घरकू आते
थकेले दमेले वो होते
सेवा स्पेशल मै करती
हातपैर मै उनके दबाती
वो काम करनेकी ताकद मेरेमे होना
आठ अंडे मेरेकू देना
मेरे मरदको काम पे है जाना ||४||
- ( लुंगीवाला) पाभे

Sunday, December 16, 2012

मोहन मै तेरे प्रेम की प्यासी


मोहन मै तेरे प्रेम की प्यासी
तेरे चरण की हो जावूं दासी
मै तेरे प्रेम की प्यासी

मेरे नैन तुझको चाहे
तुझे देखते वहीं सुखावे
मेरे मनकी दूर हो जाय उदासी
मोहन रे मै तेरे प्रेम की प्यासी
हरी मै तेरे प्रेम की प्यासी


{{{मोहन मै तोरे प्रेम की प्यासी
तोरे चरण की हो जावूं दासी
हरी रे मै तोरे प्रेम की प्यासी

मोरे नैन तोहे चाहे
तोहे देखते वहीं सुखावे
मोरे मनकी दूर हो जावे उदासी
मोहन मै तो तोरे प्रेम की प्यासी
हरी रे मै तोरे प्रेम की प्यासी }}}

- पाषाणभेद

Saturday, October 01, 2011

मै पिच्चर में जावू के नको

मै पिच्चर में जावू के नको

ये करू नको, वो करू नको सदा ऐसेच बोलतेय आप तो
मै पिच्चर में जावू के नको ये अब्बीच बोल दो मेरे को ||धृ||

देखने में मै हूं बडी देखनी; सब बोलतेय मेरकू चिकनी
नही कोई मुझमे कमी; मेरे बगैर पडती गली सूनी
कैसी हिरोईन एक नंबर बनती तुम अभी देखो
मै पिच्चर में जावू के नको ये अब्बीच बोल दो मेरेको ||१||

मुंबई शहर है बडा मोटा; नाही पैसेका उधर तोटा
मत करो मेरेको बेटा बेटा; नाही होंगा अपनेको घाटा
अब्बी मेरी अम्मीभी राजी हो गयी देखो
मै पिच्चर में जावू के नको ये अब्बीच बोल दो मेरेको ||२||

तुम खाली हातमाग चालवतय; रातदिन मेहनत मजूरी करतय
हातपाय फुकटमधी चालवतय; बुढा होनेपर कोन तेरेकू देखतय?
अब्बा तूम भी मान जाव मालेगांव छोडनेको
मै पिच्चर में जावू के नको ये अब्बीच बोल दो मेरेको ||३||

- पाषाणभेद (दगडफोड्या)
२७/०९/२०११

Monday, September 05, 2011

कव्वाली: बहूतोने कहा है के प्यार न कर

कव्वाली: बहूतोने कहा है के प्यार न कर प्यार न कर

बहूतोने कहा है के प्यार न कर प्यार न कर
खाली हो जाता है दिल, तू सिसकियां न भर
बहूतोने कहा है के प्यार न कर प्यार न कर

इस दुनिया में हसीनाऐ रहेती है
नुर एक हुस्न की दौलत बनती है
कुदरत ने उन्हे बनवाया बडी नजाकत से
जैसे की फुल बनते है नाजूक कलीयोसें
इत्र जैसे सुगंध पिरोता है
हसीन चेहेरे भी वैसे घुमते है
मगर पथ्थर दिलवालें उन्हे देखतेही जाते है मर
इसलीए बहूतोने कहा है के प्यार न कर प्यार न कर

उनकी जुल्फ जरा भी तूम देखें एकबार
खुदा न करें वो लिपट लें तुम्हें आखरीबार
वो हसीन हसीं बो मोती लिए मुस्कूराना
क्या मजाल है किसीकी देखके आपेमें रहेना
दुनीया की किसी भी हसीना को आप जो देखें
इतराती हुऐ वो नजर न आयीं तो आप क्या देखें?
अपना खुदका दिल चोरी हो जाने का तब लगता है डर
बहूतोने कहा है के प्यार न कर प्यार न कर

कितनेही शौक है इनके निगाहो मै पलते
सज-सवंरके मर्द को मारने तैयार रहेते
आदमी एकाध बार खंजर से भी बच जाऐ
मगर इनकी तेज निगाह से खडे खडे ही मर जाऐं
ऐसा बर्ताव इनका रहेता है तूम जानो अभी
इनके बहकावें में ना आना मेरे ए दोस्त कभी
सच्चा प्यार नसीब होने का हमेशा रहेता है डर
इसलीए बहूतोने कहा है के प्यार न कर प्यार न कर

- पाषाणभेद (दगडफोड्या)
०५/०९/२०११

मेरे मुर्गे को क्या हुवा चाचा?


मेरे मुर्गे को क्या हुवा चाचा?

मेरे मुर्गे को क्या हुवा चाचा?
खाता नही पिता नही
बंद पडलीय त्याची वाचा ||धृ||

अब मै क्या करू उसको?
नही डाक्टर दिखानेको
तेरे आंगनमे वो जाताय
कुकुचकु कुकुचकु वो वरडताय
मेरा दानापानी नही उसको भाता
अरे मेरे मुर्गे को क्या हुवा चाचा? ||१||

देख हळुहळु तो कसा भागताय
लई उदास उदास दिखताय
चोच उघडी रखके तो बसतोय
नही फडफड फडफड करताय
अब्बी तुच हैरे बाबा उसका दाता
मेरे मुर्गे को क्या हुवा चाचा? ||२||

मै क्या बोलतोय अब तू ध्यानसे सुन चाचा
ये मुर्गा और तेरी मुर्गीपे प्रसंग आयेलाय बाका
अरे दोनो का भिड गया आपसमें टाका
अंधेरेमे जाके घेती एकमेकका मुका
ये प्रेमीयोंके बीचमे आता कोनी येवू नका
अबी दोनोके शादीका टैम आयेला है बरका
मेरे मुर्गे को प्यार हुवा है रे चाचा ||३||

- पाषाणभेद (दगडफोड्या)
२३/०५/२०११

Friday, September 02, 2011

युगलगीतः नको नको नको नको नको

हे युगलगीत थोडेसे बॉलीवूड स्टाईल असल्याने हिंदी- मराठी मिक्स आहे. समजून घ्या.

युगलगीतः नको नको नको नको नको

लडकी:
नको नको नको नको नको, मेरी तरफ तू ऐसा देखू नको
शरम कर जरा ऐसे देखकर, दायी आँख तू मारू नको ||धृ||

लडका:
मैं ना तुझे देखू, तुही मुझे देखे, मैं किधरभी देखू, मुझे कौन रोके
मेरी मारी आँख तुझे दिखती है तो, तू मेरी तरफ देखू नको
नको नको नको नको नको, मेरे तरफ तू ऐसा देखू नको ||१||

लडकी:
कोल्याची पोरगी मी रे, चमचम मछली जैसी
संमींदरात तैरती, कितीबी येंवू दे भरती
मै आगे जाती तो तू मेरे पिछे येवू नको
नको नको नको नको नको,
मेरे तरफ तू ऐसा देखू नको ||२||

लडका:
मै तो हूं नाखवा कोलीवाड्याचा, नाय डरता मै समिंदराला
जाल बिछाके पकडूंगा तुझे मै, ले जाउंगा मेरे घराला
जा ग आगे जा, आता तरी तू माझ्या नादी लागू नको
नको नको नको नको नको
मेरे तरफ तू ऐसा देखू नको ||३||

लडकी:
मेरी गली के सौ सौ लडके, सारे मेरे पिछेही आये
उसमेंच होगा राजा मेरा, जो मेरे मनको भाये
सोड माझी वाट, करू नको बात, आतातरी तू मला छेडू नको
नको नको नको नको नको
मेरे तरफ तू ऐसा देखू नको ||४||

लडका:
तेरी पतली कमर, तेरी बाली उमर, तेरा नखरा है बडा प्यारा
अरे वोही मुझे अच्छा लगे, काहे को तेरेसे झुट बोलना
प्यार मेरा ना अभी ठुकरा, अब तू 'नको नको' बोलू नको
नको नको नको नको नको
तू अभी दुसरी तरफ देखू नको ||५||

लडकी:
मैं सब जानू, मेरे मनका मै मानू
कौन सच्चा कौन झुटा पहचानू
तेरे प्यार को मै सदा चाहू, न कोई दुजा जानू
तू अभी मेरे दिलसे जावू नको
नको नको नको नको नको
तू अभी दुसरी तरफ देखू नको ||६||

लडका:
है है, नको नको नको नको नको
तू अब अशी शरमू नको

लडकी:
अग बाई, नको नको नको नको नको
तू ऐसा प्यार से मला पाहू नको

- पाषाणभेद (दगडफोड्या)
१०/०१/२०११

Now we are only two :: टू वन्स आर टू :: बे एके बे

काल मी हिंदी-मराठी एकत्र असलेले गीत लिहीले. ते लिहीत असतांना एक प्रयोग करावा म्हणून मी त्याच अनूषंगाचे हिंदी, इंग्रजी व मराठी गीत वेगवेगळे लिहीले. बघा अन सांगा कसे वाटले ते.

तिन भाषेतील गीतः Now we are only two :: टू वन्स आर टू :: बे एके बे

Now we are only two
Later on will became four
come my Darling
come close more ||धृ||

Two once are two|
two two's are four
come my Darling
come close more ||धृ||

life is so boring
hardly any charm
feel the heat with me
I am very hot n warm
without me your life becomes sour
come my Darling
come close more ||1||

soon soon come here
we walk together
hand in hand we go
you feel better
come-on, this chance will not come another
come my Darling
come close more ||2||

I know you want something
that I should give you
you says nothing
But my love is only for you
Let's come and you take my care
come my Darling
come close more ||3||

===============================================

बे एके बे
बे दुने चार
माझ्यापासून दुर नको राहू तू यार ||धृ||
टू वन्स आर टू
टू टूज् आर फोर
कम माय डियर
कम क्लोज मोअर ||धृ||

जिवन आहे बोरींग
मजा नाही यात
मजेत राहू ये रे जरा
दूनियेचे काही नाही जात
तू आहे पतंग अन मी तिचा दोर ||१||

येरे असा माझ्यापाशी
बघ माझी चाल
दुनिया माझ्यासाठी वेडीपिशी
तूच का रे लांब?
वेळ नको वाया घालू, तू येरे भरभर
कम माय डियर
कम क्लोज मोअर ||२||

प्रेम तुझे माझे आहे
हे मी जाणते रे
मनी काये तूझ्या सदा
हे मी ओळखते रे
माझ्या प्रेमाच्या बँकेचा तूच कॅशीयर ||३||

टू वन्स आर टू
टू टूज् आर फोर
कम माय डियर
कम क्लोज मोअर ||धृ||

=============================================


दो एकम दो
दो दुनी चार
मुझसे तू दूर ना रह मेरे यार ||धृ||

नावू वी आर ओन्ली टू
बाद मैं हो जायेंगे फोर ||धृ||

लाईफ है बोरींग
ना ईसमे मजा
मजे करना यार मेरे
ना समझ ईसे सजा
मेरेही हाथ है तेरी लाईफ की डोर
कम माय डियर
कम क्लोज मोअर ||१||

चल आजा पास मेरे
देख मेरी चाल
दुनीया दिवानी मेरेलिये
पर तू न आये पास
टाईम जायेगा निकल, फिर हो जायेगी देर
कम माय डियर
कम क्लोज मोअर ||२||

तू जो चाहे मनमें सदा
है पास मेरे
प्यार तू ही है मेरा
तेरे साथ लुंगी मै सातफेरे
बँक मै प्यारकी तू उसका कॅशीयर
कम माय डियर
कम क्लोज मोअर ||३||

दो एकम दो
दो दुनी चार
मुझसे तू दूर ना रह मेरे यार ||धृ||

- पाषाणभेद (दगडफोड्या)
२८/१२/२०१०

Friday, July 29, 2011

युगलगीतः रेपो रेपो रेपो

युगलगीतः रेपो रेपो रेपो


हिरॉइनः
रेपो रेपो रेपो अहा रेपो रेपो रेपो
मेरे रेपो की फिगर तूम देखो
मेरा ये रेपो रेपो रेपो
कभी चढता है ये रेपो
तो कभी गिरता है ये रेपो ||धृ||

हिरॉइनः
दिल खरीदा नहीं जाता न भुल तू इसे
प्यार मुझसे कर तू वर्ना इंट्रेस लगेगा तूझे
मेरे दिल का रिपरचेस का अ‍ॅग्रीमेंट तो लिखो ||१||

हिरॉइनः
रस्ते से निकली मै तो गलीमें बजती सीटी
तेरी घरवाली बनूंगी मै कोलॅटरल सिक्यूरीटी
प्यार की एफडी करने अब न कोई ईसे टोको ||२||

हिरो:
मेरे हाथो मै लिया मैने तेरा ये हाथ
जनम जनम तक मै निभाउंगा तेरा साथ
वादा करता हूं मै; हमारा अ‍ॅग्रीमेंट ये लिखो ||३||

- टुकार पाषाणभेद (दगडफोड्या)
२९/०७/२०११

Saturday, May 21, 2011

मै तुझसे कुछ कहेना चाहता हूं

मै तुझसे कुछ कहेना चाहता हूं

मै तुझसे कुछ कहेना चाहता हूं
पर डर लगता है और चुप रहेता हूं ||धृ||

कितने दिन गुजरे कितनी गुजरी रातें
याद आते है वो मिठे पल वो मिठी बातें
कुछ अरसों से उम्मीद लिए बैठा हूं ||१||

क्या भुली हो तुम सागर की लहेरें
रेत मे बैठे थे हम डालके बाहोमें बाहे
अब अकेलेही मेरे पैर पानी मे भिगोता हूं ||२||

माना के दिल एक शिशा होता है
कभी ना कभी वह टुट ही जाता है
वही टुटे शिशे में तेरी तस्वीर लिए बैठा हूं ||३||

- पाषाणभेद
२१/०५/२०११

Wednesday, February 23, 2011

मै तो हुं शम्मो शहाबादी

मै तो हुं शम्मो शहाबादी

तुम रोक लो खुद को वही, ना आगे आना कभी
मै तो हुं शम्मो शहाबादी, हात लगी तो होगी बरबादी ||धृ||

मेरे पिछे ना आना, कभी सिटी ना बजाना
ना कभी मुझको चिढाना, ना कभी आँख दिखाना
मैं हूं तुम्हारी होनेवाली भाभी ऐसेही समझना
मै तो हूं चिंगारी, सुलगी तो आग लगावूंगी
मै तो हुं शम्मो शहाबादी, हात लगी तो होगी बरबादी ||१||

पिछले गली के राजूने कल मुझे सपने मे देखा
सपनेमेंही उसने साधा बात करने का मौका
मैनें सपनेमेंही उसको ऐसा जबरन ठोका
के हप्तेभर उसे बिस्तर से ना मिलेगी आजादी
मै तो हुं शम्मो शहाबादी, हात लगी तो होगी बरबादी ||२||

जबभी मै रस्तेसे चलू, हट जावो सारे तुम पपलू
कोई खुदको हिरो समझे, मैं तो उसे वही रोकलू
मेरे आगे कोई न जाए, मैंही सबके आगे चलू
फिर पिछे चाहे पडे सारे सारे देश की आबादी
मै तो हुं शम्मो शहाबादी, हात लगी तो होगी बरबादी ||३||

- पाषाणभेद (दगडफोड्या)
२२/०२/२०११

Wednesday, December 29, 2010

आयटम साँग : मै तो नाचू छम छम छम छम

आयटम साँग : मै तो नाचू छम छम छम छम

मै तो नाचू छम छम छम छम, छमा छम छम
तू ईधर कम कम कम ||धृ||

लडकी मै नही हूं भोली, सता मुझे
क्या मै कर जावू नही मालूम तूझे
रात भर मस्ती करना, ऐसे शरमा
मेरे साथ नाचनेका नही है किसमे दम
मै तो नाचू छम छम छम छम ||||


आज जवानी का तूभी जरा चखले नशा
दुनीया जाय तेल लेने, तू क्यूं पाये सजा
आजा मेरी जान, पास आजा जरा
तूही मेरी व्हिस्की तूही मेरी रम
मै तो नाचू छम छम छम छम ||||


सारी दुनीया है मेरे हुस्न की दिवानी
मै मांगू दिल, तो पगले देते जवानी
कोई पसंद आया, तूही भाये मुझे
तूही तो मेरा राजा है, तूही मेरा सनम
मै तो नाचू छम छम छम छम ||||


मै तो नाचू छम छम छम छम, छमा छम छम
तू ईधर कम कम कम ||धृ||

- पाषाणभेद (दगडफोड्या)
२२/१२/२०१०